नवनिर्वाचित विधायक मदन कौशिक ने संतों संग खेली होली

Share

हरिद्वार, 13 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को आए नतीजों ने होली के जश्न में तड़का लगाने का काम किया है। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित शाम्भवी आश्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित मदन कौशिक ने संतों के साथ फूलों और रंगों की होली खेली।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री के चयन पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि होली के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। संतों ने यूपी और उत्तराखंड में भाजपा को सरकार आने पर बधाई दी।

शांभवी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप का कहना है कि असली होली तब होगी जब जितेंद्र नारायण त्यागी जेल से बाहर आएंगे। इसके साथ ही संतों ने उन्होंने आने वाली सरकार से हिमालय को देवालय घोषित करने की मांग की है। इसके साथ ही संतों ने हिमालय क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की है, जिससे गैर हिंदुओं की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके।