जिला प्रदर्शनी का मंडलायुक्त ने फीता काटकर धूमधाम से किया उद्घाटन

Share

बुलन्दशहर, 13 मार्च (हि.स.)। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी 2022 का रविवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के अवसर पर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ सुरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर एवं बैरन हॉल में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, डीआईजी/एसएसपी संतोष कुमार सिंह, वीसी निशा अनन्त समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूर्ण विधिविधान के साथ पूजा पाठ किया गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ कबूतर, गुब्बारे उड़ाते हुए जिला प्रदर्शनी का आगाज भी किया। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस मौके पर आयुक्त ने प्रदर्शनी का भृमण करते हुए प्रदर्शनी के बाजार का अवलोकन भी किया। साथ ही प्रदर्शनी में लगे मौत के कुंए में पहुंचकर बाइक एवं कार के द्वारा कलाकारों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर उनका हौंसला भी बढ़ाया। आयुक्त द्वारा प्रदर्शनी में लगे ज्वाइंट व्हील झूले का भी आनंद लिया गया। उद्घाटन के अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने भी प्रस्तुति दी।