हरिद्वार, 11 मार्च (हि.स.)। राज्य प्रेक्षक उत्तराखंड निर्वाचन राम मोहन मिश्रा (आईएएस) ने सकुशल चुनाव संपन्न होने पर शुक्रवार को सपरिवार गंगा पूजन किया। उत्तराखंड चुनाव की दृष्टि से प्रेक्षक बनाकर भेजे गए केंद्र सरकार के अधिकारी राम मोहन मिश्रा अपने परिवार के साथ हरकी पौड़ी ब्रह्म कुंड पहुंचे, जहां पर उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की एवं दुग्ध अभिषेक किया।
राज्य निर्वाचन प्रेक्षक राम मोहन मिश्रा का श्री गंगा सभा के महामंत्री एडवोकेट तन्मय वशिष्ठ ने रुद्राक्ष माला एवं गंगाजल भेंट कर स्वागत किया।