– फतेहपुर सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के चंद्र प्रकाश लोधी की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर ने
फतेहपुर, 11 मार्च (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को जीते हुए विधायकों को बधाई व शुभकामनाएं देने वाले कार्यकर्ताओं का तांता लगा है। लोग मिठाई खिलाकर अपने नवनिर्वाचित विधायक को बधाई दे रहे हैं।
सदर विधानसभा से जीते सपा विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी के आवास में आज सुबह से शाम तक कार्यकर्ताओं की लाइन लगी रही। एक के बाद एक कार्यकर्ताओं ने आकर समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा के विधायक को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया। वहीं, सुबह होते ही समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा से विधायक चंद्र प्रकाश लोधी सिद्ध पीठ तामेश्वर मंदिर जाकर पूजा अर्चना करते हुए अपने 5 वर्ष के विधायक के कार्यकाल को चलाने के लिए भगवान भोलेनाथ से कामना की।
समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा से विधायक चंद्र प्रकाश लोधी को जनता ने चुनकर विधायक का ताज पहनाया है। उन्होंने 7984 मत से भाजपा प्रत्याशी को हराकर विधायक का ताज पहना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहूंगा। सभी लोगों को के कार्य करने के लिए उपलब्ध रहूंगा। अपने क्षेत्र के लोगों का मैं हार्दिक धन्यवाद देता हूं कि सभी ने मुझे क्षेत्र के विकास करने का सुअवसर दिया। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं में खरा उतरने का मैं समेशा प्रयासरत रहूंगा।