फतेहपुर: राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Share

फतेहपुर, 11 मार्च (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को डॉ0 भीमराव आम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर एवं पांच दिवसीय रेंजर्स शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक तपस्वी, मण्डल आयुक्त रोवर रेंजर्स कमलेश द्विवेदी रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 अपर्णा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रेखा वर्मा ने किया। इस अवसर पर शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसकी सभी ने सराहना की।

रेंजर्स प्रभारी डॉ0 मीरा पाल ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स में प्राथमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा के बीच घनिष्ठ संबंध स्थापित करने के लिए और बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आकर्षित करना आवश्यक है। महाविद्यालय में ग्राम गढ़ीवा के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को आमंत्रित किया गया और उन्हें पुस्तकों एवं अन्य उपहारों का वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रेखा वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ0 सरिता गुप्ता, डॉ0 शोभा सक्सेना, हेमंत कुमार निराला, डॉ0 शकुंतला, डॉ प्रशान्त द्विवेदी, डॉ0 उत्तम कुमार शुक्ल के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स की पूरी समिति व समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।