सचिन की शानदार शतक भी बछवाड़ा को नहीं दिला पाई जीत

Share

बेगूसराय, 11 मार्च (हि.स.)। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में शुक्रवार का मुकाबला तेघड़ा और बछवाड़ा के बीच खेला गया। जिसमें बछवाड़ा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर दो सौ रन बनाया।

बछवाड़ा की ओर से सचिन ने शानदार शतक लगाया तथा एक सौ रनों की पारी खेली, वही प्रिंस 30 रन बनाया। जबकि तेघड़ा की ओर से विश्वजीत, कमल, अंकित एवं मानव अग्रवाल एक-एक विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में खेलने उतरी तेघड़ा की टीम ने पांच विकेट खोकर 28 ओवर में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। तेघड़ा की ओर से विश्वजीत ने नबाद 84 रन बनाया। वहीं, बछवाड़ा की ओर से गुलशन ने तीन तथा राहुल एवं प्रिंस ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि शनिवार का मुकाबला मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब एवं बछवाड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। आज के मैच के मुख्य अंपायर दीपक कुमार एवं चैंपियन थे।