मिस ट्रेडिशनल सब-कांटेस्ट में प्रतिभागियों का दिखा जलवा

Share

देहरादून, 11 मार्च (हि.स.)। सिनमिट कम्यूनिकेशंस की ओर से शुक्रवार को मिस ट्रेडिशनल और इंट्रोडक्शन सब-कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर ट्रेडिशनल ड्रेस में प्रतिभागी बेहद खूबसूरत दिखे। उन्होंने ग्रैंड फिनाले से पहले अपना इंट्रोडक्शन भी कुछ अलग अंदाज में दिया।

मिस उत्तराखंड-2021 के इस सब-टाइटल का आयोजन शुक्रवार को बसंत विहार में होटल रॉयल इन में किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने इंडियन ड्रेसेस पहनी। ट्रेडिशनल लुक में वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। जज की भूमिका में रोटरी क्लब शिवालिक हिल्स के प्रेसिडेंट पुनीत टंडन, इंटरप्रेन्योर और एडुकेशनिस्ट अजय कर्णवाल, रॉयल इन पैलेस डायरेक्टर मयंक ओबेरॉय, सौरभ शर्मा, डीआईडी सुपर मॉम फेम जोया खान, मिस उत्तराखंड फर्स्ट रनरअप विशाखा बियाल, मिस उत्तराखंड थर्ड रनरअप अपूर्वा डोभाल उपस्थित रहे। जजों ने प्रतिभागियों से कई सवाल किए। प्रतिभागियों ने भी सभी सवालों का बखूबी जवाब दिया।

आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को सुंदरता के साथ फिट रहने के सभी टिप्स दिए जा रहे हैं। प्रतिभागियों को अपने ट्रेडिशन से जोड़ने का ये बेहतर तरीका है।