महापौर के नेतृत्व में भाजपा कार्यर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

Share

ऋषिकेश, 11 मार्च( हि.स.)। ऋषिकेश विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रेमचंद अग्रवाल की ऐतिहासिक जीत और उत्तराखंड में बहुमत के साथ पार्टी की जीत पर महापौर अनिता ममगांई के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। दून तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए आतिशबाजी भी की।

प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर उन्हें बधाई देकर कार्यक्रम में शामिल हुई महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि जनता ने विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दिया है। प्रदेश की जनता ने सुशासन व विकास को वोट दिया है। यह जीत शासन की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का नतीजा है। यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है।