देहरादून, 11 मार्च (हि.स.)। मसूरी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, सुरेन्द्र राणा, सिकंदर सिंह, अनुज रोहिला, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।