महाराजगंज, 11 मार्च (हि.स.)। जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पकडीहा गांव में एक पति के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि सात वर्षों से उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। जिससे वह डिप्रेशन में चल रहा था और बीती रात क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
बताया जाता है कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा गांव के पकडीहा पुरवा निवासी संतोष प्रजापति (35) अपने घर वालों से अलग रहता था। किसी वजह से उसकी पत्नी भी पिछले सात वर्षों से अपने मायके में अपनी दो बेटियों आंशिका (11) तथा अर्चना (09) को लेकर पालन-पोषण करती है। इससे संतोष काफी तनाव में रहता था और वह धीरे धीरे डिप्रेशन में चला गया था। वजह अपने अपने परिवार से अलग अपने गांव पकडीहा में ही रहता था। ग्रामीणों की मानें तो काफी पंचायतों के बाद भी संतोष प्रजापति की पत्नी को मनाने में सफलता नहीं मिली और वह अपने मायके से ससुराल आने को तैयार नहीं हुई थी। इससे क्षुब्ध होकर गुरुवार की रात में संतोष प्रजापति ने खुद को कमरे में कैद कर लिया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। कमरे के अंदर रस्सी का फंदा लगा लिया और अपने जीवन की इहलीला समाप्त कर ली।
शुक्रवार की सुबह जब उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तब अनहोनी की आशंका हुई। लोगों का जमावड़ा लगाने लगा। धीरे धीरे बात फैलने लगी। इसी दौरान किसी ने यह जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस जब दरवाजा खुलवाया तब संतोष प्रजापति फंदे पर लटकता मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल कर रही है।