प्रतापगढ़, 10 मार्च (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के रामपुरखास विधानसभा सीट से गुरूवार को हुई मतगणना में कांग्रेस की उम्मीदवार आराधना मिश्रा मोना ने 14,306 मतों से जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। मोना को 83,652 मत प्राप्त हुए हैं।
भाजपा के नागेश प्रताप सिंह दूसरे नंबर पर रहे जिनको 69,346 मत प्राप्त हुए। 1980 के बाद से रामपुरखास विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जीतते आ रहे हैं। मोना के पहले प्रमोद तिवारी लगातार नौ बार विधायक चुने गए जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। 2014 में राज्यसभा सदस्य होने के बाद बेटी मोना को उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया और बेटी विधायक चुनी गई। 2022 के चुनाव में भाजपा के नागेश प्रताप सिंह को चुनाव हरा कर लगातार तीसरी बार विधायक चुनी गई है। बाकी सभी उम्मीदवारों की जमानत जप्त हो गयी।