प्रतापगढ़ जिले के पट्टी विधानसभा से सपा के राम सिंह जीते

Share

प्रतापगढ़, 10 मार्च (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह को समाजवादी पार्टी के राम सिंह पटेल ने 21,530 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।

सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल को 1,07,221 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के मोती सिंह को 85,691 मत प्राप्त हुए। भाजपा उम्मीदवार मोती सिंह को समाजवादी पार्टी के राम सिंह पटेल ने चुनाव हराया। बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे।