देवरिया, 10 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रामपुर कारखाना से एक युवा कार्यकर्ता को विधानसभा तक पहुंचने की जिम्मेदारी दी थी। जिसमें वह पूरी तरह खरा उतरते हुए 90,222 मत प्राप्त कर सपा के गजाला लारी (75211) को पराजित कर दिया।
इसके साथ ही पुष्पा शाही बसपा को 30327, कांग्रेस से शहला अरारी को 2000, इन्द्र मोहन मौलिक अधिकार पार्टी को 1178, कौशल किशोर मणि को 535, दीनानाथ कुशवाहा जन अधिकार पार्टी 950, फिरोज निर्दल 485 वोट मिला। इनके अतिरिक्त सुरेश निर्दल को 745 वोट तथा नोटा 1436 मत मिला ।