–प्रदेश के नागरिकों का जताया आभार, अबीर गुलाल लगाकर खेली होली
प्रयागराज, 10 मार्च (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनने पर खुशी मनायी। महाधिवक्ता भवन में एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। राष्ट्रवादी सोच की सरकार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को नमन करते हुए आभार जताया गया।
अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री शीतला प्रसाद गौड़ शीतल ने सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अन्त्योदय की योजना एवं समाज के निचले स्तर पर जीवन यापन करने वाले नागरिकों के उत्थान को समर्पित योगी सरकार को फिर से बनाने पर प्रदेश की जनता का आभार जताया।
अपर महाधिवक्ता महेश चन्द्र चतुर्वेदी, शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पॉल, मुख्य स्थाई अधिवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, जे.एन मौर्या, मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रोदय अभियान से जुड़े अधिवक्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए आभार जताया। अंबेडकर भवन में अधिवक्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही अधिवक्ताओं ने राष्ट्रवादी सरकार बनने पर फूलों की होली खेली।
इस मौके पर विभाग शारीरिक प्रमुख अवधेश चन्द्र श्रीवास्तव, ब्रज किशोर तिवारी, जी.पी. सिंह, राजेश खरे, मनीष द्विवेदी, गिरजेश त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह सोम, विजय पुरी, यशोदानंद शुक्ल, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव राय, मयंक तिवारी, एच.एल पाण्डेय, करुणाकर सिंह, मनोज मिश्र, राजेश त्रिपाठी, अंकित गौड़, वीरेंद्र पाल, एन के चटर्जी, शरद चंद्र मिश्र, रमेश शुक्ला, देवेंद्र प्रताप सिंह, मृत्युंजय तिवारी, अरुण कुमार मिश्र, संतोष कुमार त्रिपाठी, बी.डी पांडेय, जे.बी सिंह, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, हरवंश सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह, शेषमणि मिश्र, अजय मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव आदि रहे।
–विधि संवाददाता संघ ने योगी सरकार के वापसी पर जताई खुशी
इलाहाबाद हाईकोर्ट विधि संवाददाता संघ ने योगी सरकार पर विश्वास बनाए रखने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। संघ ने कहा कि इससे प्रदेश विकास पथ पर आगे बढ़ता जायेगा। विधि संवाददाताओं ने एक बार फिर से योगी सरकार पर खुशी जताई है। नागरिकों को नमन करने वाले संवाददाताओं में दिनेश राय, कृष्णजी शुक्ल, रामानंद पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, बिपिन पांडेय, विकास सहाय, राजेश पाण्डेय, योगेन्द्र मिश्र, जितेन्द्र सरीन, योगेंद्र पांडेय, मनीष द्विवेदी आदि शामिल थे।