-प्रथम पुण्य तिथि पर व्यापारियों ने दी पंडित श्याम बिहारी मिश्र को श्रद्धाजंलि
चित्रकूट,09 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों के मसीहा रहे पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पंडित श्याम बिहारी के व्यक्त्तिव और कृतित्व पर चर्चा कर उनके सिद्धांतों पर चलकर व्यापार मंडल को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केसरवानी ने कहा कि पंडित श्याम बिहारी मिश्र का सम्पूर्ण जीवन व्यापारियों के उत्थान के प्रति समर्पित रहा है। व्यापारी हितार्थ कार्यों की बदौलत पंडित श्याम बिहारी मिश्र हमेशा याद किये जाते रहेगें। जिला उपाध्यक्ष सुुनील द्विवेदी ने कहा कि पंडित श्याम बिहारी मिश्र ने उद्योग व्यापार मंडल जैसे देश के सबसे मजबूत व्यापारी संगठन की नींव रखी थी। पंडित श्याम बिहारी मिश्र ने व्यापारी हितों के लिए सत्ता के खिलाफ भी संघर्ष कर व्यापारी को शोषण और उत्पीडन से बचाने का काम किया है।
इस मौके पर मंडल कें उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र केसरी,किराना एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, जिला उपाध्यक्ष दिलीप केसरवानी, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक केसरवानी,महेंद्र जयसवाल, अंकित केसरवानी,संभव गुप्ता सहित नगर के तमाम संभ्रांत व्यापारियों ने उपस्थित होकर पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित किये।