फतेहपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली पर लेखापाल संघ व अटेवा ने मनाया उत्सव

Share

फतेहपुर, 09 मार्च (हि.स.)। जिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली किए जाने पर लेखापाल संघ व अटेवा जिला ईकाई द्वारा उत्सव मनाया गया। मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की। उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों ने मुख्य्मंत्री भूपेश सिंह बघेल छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त किया।

विगत माह राजस्थान सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन बहाल की गई थी और आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल की गई है। सभी शिक्षकों कर्मचारियों द्वारा उम्मीद की गई कि जल्दी ही देश के समस्त राज्यों और केंद्र सरकार द्वारा भी पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।

अटेवा/एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जो पूरे देश में आंदोलन चलाया जा रहा है, उसके परिणाम अब आने शुरू हो चुके हैं। सभी शिक्षकों कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि जब तक उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी प्रांतों और केंद्र में पुरानी पेंशन बहाल नही होगी तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे।

उत्सव में निधान सिंह, कंधई पाल, वीरेंद्र सिंह, देवा शुक्ल, उदित सचान, महेंद्र मौर्य, राजीव सचान, बालेंद्र पटेल, मुकेश मौर्य, सूरजबली, आदि सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।