एके राणा ने प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर का कार्यभार संभाला

Share

प्रयागराज, 08 मार्च (हि.स.)। भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के 1987 बैच के अधिकारी ए.के राणा ने मंगलवार को प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर उत्तर मध्य रेलवे का कार्यभार ग्रहण किया।

इसके पूर्व वह प्रतिनियुक्ति पर सीवीओ सीपीडब्ल्यूडी, दिल्ली के पद पर कार्यरत थे। प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, उत्तर मध्य रेलवे का पद कुंदन कुमार के 28 फरवरी को सेवानिवृत्ति के कारण रिक्त हो गया था। राणा दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र हैं, जहां से उन्होंने वर्ष 1985 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई पूरा किया। राणा भारतीय रेलवे के प्रतिभाशाली अधिकारियों में से एक हैं और उन्हें यांत्रिक इंजीनियरिंग के विविध क्षेत्रों में काम करने का रेलवे का व्यापक अनुभव है। उन्होंने उत्तर रेलवे, राइट्स और डीएमडब्ल्यू आदि में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने रेलवे में अपना करियर 1992-93 में सहायक यांत्रिक इंजीनियर प्रयागराज के रूप में प्रारम्भ किया था।