औरैया, 07 मार्च (हि.स.)। नगर के अछल्दा चौराहा के पास सोमवार को ट्रैक्टर से कुचल कर एक चार वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव मिरगावां निवासी किशन मुरारी की पत्नी खुशबू फफूंद चौराहे के अछल्दा रोड के पास मुहल्ला बाबा का पुर्वा में किराये पर दुकान लेकर अपना ब्यूटी पार्लर चलाती है। पति पत्नी अपने चार वर्षीय पुत्र लक्ष्य को लेकर रोज गांव से फफूंद आकर काम करते हैं तथा शाम को गांव वापस चले जाते है। सोमवार को अपने ब्यूटी पार्लर में मां दुल्हन का श्रंगार कर रही थी और पिता किशन मुरारी बच्चे के लिए जूस लेने चले गए। इस बीच चार वर्षीय लक्ष्य खेलते हुए पार्लर से बाहर रोड पर आ गया।
इस दौरान अछल्दा की ओर से फफूंद की तरफ भूसा लादकर जा रहे चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर मासूम बच्चे लक्ष्य को कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। इकलौते बेटे की मौत का पता चलते मां और पिता बदहवास से हो गए है।
घटना के बाद चालक तथा ट्रैक्टर पर भूसा लादने वाली लेबर भाग निकले। वहीं नशे की हालत में एक श्रमिक पकड़ लिया गया और पुलिस उसे व ट्रैक्टर को थाने ले गई। जबिक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।