कानपुर, 06 मार्च (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना के मरीज जनपद में भले ही कम आ रहे हों, लेकिन स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन में लापरवाही नहीं बरत रहा है। इसको लेकर सोमवार को जनपद के 118 सेंटरों पर 13 हजार वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को 15 से वर्ष आयु के लिए प्रथम व द्वितीय डोज के लिए 50 सेन्टर बनाए गए हैं। बूस्टर डोज के लिए 84 सेन्टर बनाए गए हैं। जनपद कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों में 80 सेंटरों पर 8650 वैक्सीनेशन डोज तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 38 सेंटरों में 4500 वैक्सीनेशन डोज लगाई जायेगी। कुल मेगा वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 118 सेंटरों में 13,150 डोज वैक्सीनेशन लगाई जाएगी।