मछुवारे ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद घड़ियाल पकड़ा

Share

– मुंह में बंधी रस्सी को खोलते ही घड़ियाल यमुना नदी में समाया

हमीरपुर, 04 मार्च (हि.स.)। हमीरपुर शहर से सटे भिलावां मोहल्ला किनारे यमुना नदी में चौतन्य आश्रम घाट है। यहां पांच घंटे की मशक्कत के बाद मछुवारे ने एक पांच फिट लंबे घड़ियाल को पकड़ लिया। मछुवारे ने घड़ियाल के मुंह में बंधी रस्सी को जैसे ही खोला, तभी वह यमुना नदी में समा गया। इसे देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी रवि निषाद ने बताया कि वह मछुवारा है। बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वह यमुना नदी में चौतन्य आश्रम के पास नाव चला रहा था। तभी उसे एक नदी के पानी के ऊपर मुंह दिखाई दिया। बताया कि दो घंटे तक यह जलीय जंतु उसी स्थान पर पानी में इधर-उधर घूम रहा था। उसने उसे पकड़ने का प्रयास किया। मगर उसे सफलता नहीं मिल रही थी।

कुछ देर बाद इस जलीय जंतु के मुंह पर एक रस्सी बंधी दिखाई दी। जिस पर उसने उस रस्सी को पकड़कर नदी के बाहर की ओर खींच ले गया। तब उसे जानकारी हुई कि यह घड़ियाल है। मछुवारे ने बताया कि उसके मुंह की रस्सी को खोलते ही पुनः नदी में चला गया। बताया कि घड़ियाल के मुंह में रस्सी से पहले से बंधी थीं। इससे जाहिर है कि इस घड़ियाल को पहले कहीं किसी स्थान पर बांधे रखा गया है। जो यह नदी में आ गया। इस पूरे दृश्य को देखने के लिए नदी किनारे सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही।