गाजियाबाद : महापौर आशा शर्मा ने आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर बांटें कम्बल

Share

गाजियाबाद :- महापौर आशा शर्मा ने गुरुवार की शाम को आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को कम्बल और मास्क वितरित किए।

नगर निगम के 12 स्थाई एवं अस्थाई 6 आश्रय स्थल है। महापौर आशा शर्मा ने गुरूवार को राजनगर रेलवे लाइन (स्थाई), राजनगर फ्लाईओवर के नीचे (अस्थाई), पुराने बस अड्डे (स्थाई), नासिरपुर फाटक (स्थाई), रेलवे स्टेशन (स्थाई), रमते राम रोड (अस्थाई) आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, कम्बल, रजाई, गद्दों, टीवी, लाइट, रसोईघर एवं अलाव की सुचारू रूप से व्यवस्था की हुई है। महापौर ने एंट्री रजिस्टर चेक किया गया। आश्रय स्थल में रुके हुए लोगों का रजिस्टर से मिलान किया गया। साथ ही यह भी देखा गया कि कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है कि नहीं। जिसमें सभी लोगों ने दूरी बनाई हुई थी। सेनेटाइजर का प्रयोग भी किया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों के पास मास्क नहीं पाए गए। जिसके बाउ महापौर ने तत्काल मास्क वितरण कराए। आश्रय स्थल के अधिकारी डॉ. अनुज के कार्य को महापौर ने सराहा।