भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुंचे एयरपोर्ट, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Share

 भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या अपने दो दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लठवाल सहित बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर मौजूद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या 20 और 21 दिसम्बर को उत्तराखंड में दो दिवसीय प्रवास पर आए हैं।

एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल पर मोर्चा बाइक रैली के साथ चल रही है। वे इस दौरे के जरिए विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं को देंगे जीत का मंत्र देंगे। जौलीग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाउस युवा मोर्चा रोड शो करेगा। रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष के विभिन्न स्थानों पर स्वागत हो रहा है। तेजस्वी सूर्या का भानिया वाला चौक पर भी कार्यकर्ताओं में स्वागत किया। पूरे रोड शो में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दो हजार बाइकों के साथ चल रहे हैं।

रोड शो के बाद दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य बैठक लेंगे, जिसमें जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री,सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिलों और मंडलों के सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहेंगे। शाम 5 बजे भाजयुमो के प्रदेश के पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक विभाग संयोजक सह संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक लेंगे। शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रबुद्ध युवा संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं से संवाद करेंगे।