CDS जनरल बिपिन रावत समेत अन्य जवानों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Share

हरिद्वार :- जिला भाजपा कार्यालय पर आज भारत के पहले और वर्तमान सीएसडी जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि सीडीएस रावत एक होनहार, साहसी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिनकी कार्य क्षमता और कार्य प्रणाली को देखते हुए भारत सरकार ने सेना के तीनों अंगों को शामिल करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी।

जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सीडीएस रावत का जाना देश के साथ उत्तराखंड के लिए अपूर्णीय क्षति है। देश की सुरक्षा में उनका महान योगदान रहा है। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए उनके लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय आगामी समय में मील का पत्थर साबित होंगे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया।

सभा में अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल ,लव शर्मा ,मोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, देवेंद्र चावला, पार्षद लोकेशपाल, संजय कुमार अजय बबली, सूबे सिंह आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दूसरी ओर भाजपा मंडल मध्य हरिद्वार ने प्रेम नगर आश्रम घाट पर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीडीएस रावत एक जिम्मेदार सैन्य प्रमुख, कर्तव्य परायण अधिकारी और कुशल नेतृत्वकर्ता रहे। जिन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत की बदौलत थल सेनाध्यक्ष के बाद देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने का गौरव हासिल किया।

प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा महामंत्री अनु कक्कड़, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मृदुला सिंघल, मंडल मध्य मंत्री पंकज गुप्ता, अवनीश जिंदल, पार्षद राजेंद्र कटारिया वार्ड अध्यक्ष प्रभात किशोर आदि कार्यकर्ताओं ने सीडीएस रावत, उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों को अपनी श्रद्धांजलि दी।