नैनीताल :- नैनीताल में रविवार रात्रि के बाद सोमवार को भी बारिश हुई। इससे नगर में ठंड बढ़ गई। बारिश के साथ बर्फबारी की उम्मीद में नगर में सैलानी उमड़ आए। इससे नगर में भीड़भाड़ बढ़ गई।
इससे पूर्व नगर में रात्रि में भी बारिश हुई। इसके बाद सुबह बारिश बंद हो गई थी, लेकिन बादल छाए हुए थे और बादलों के बीच से धूप के दर्शन भी हुए थे, लेकिन करीब 10 बजे के बाद फिर हल्की बारिश हुई। इसके बाद भी मौसम पूरे दिन सर्द और बारिश की संभावना युक्त बना रहा। अलबत्ता नगर में बर्फबारी पर स्थिति अभी साफ नहीं है। मौसम विभाग मंगलवार से आसमान के आम तौर पर साफ होने की संभावना जता रहा है। नगर में आज अधिकतम तापमान अधिकतम 17 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा है।