अल्मोड़ा :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जागेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नड्डा जागेश्वर पहुंचे। उन्होंने महामृत्युंजय मंदिर में जप और रुद्राभिषेक किया।
भाजपा अध्यक्ष के जागेश्वर मंदिर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।