कौसर चांद ने अखिलेश यादव से मिलकर दी जन्मदिन की बधाई

Share

गाजियाबाद। पूर्व प्रदेश सचिव कौसर हुसैन चांद ने लखनऊ समाजवादी पार्टी ऑफिस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष गाजियाबाद की राजनीति के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।

कौसर हुसैन ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और अब एक बार फिर से समाजवादी पार्टी की जन कल्याणकारी सरकार याद आ रही है। ऐसे में किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति को ना पनपने दें। कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के सुख दुख में शरीक हों साथ ही उन्हें आश्वासन दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सपा सरकार बनेगी जो कि हर वर्ग, समुदाय और व्यक्ति के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

गौरतलब है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में सपाइयों ने बेहद जोर शोर के साथ मनाया जबकि गिने-चुने सपाई अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी।