कंट्री इन होटल पर सपाइयों ने किया जमकर हंगामा

Share

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष के नॉमिनेशन से पहले ट्रांस हिंडन में सपा कार्यकतार्ओं का जमकर हंगामा हुआ। सपा कार्यकतार्ओं ने भाजपा कार्यकतार्ओं पर सपा और रालोद के संयुक्त। प्रत्याशी के प्रस्तावक को अगवा करने का आरोप लगाते हुए साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट फॉर स्थित कंट्री इन होटल में और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन होना था जिसके अंतर्गत वार्ड 11 की विजेता प्रत्याशी रजनी खटीक सपा व रालोद की संयुक्त प्रत्याशी नसीब बेगम की प्रस्तावक थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार की देर शाम वे अपने समर्थकों के साथ कंट्री इन होटल में कर रुकी थी सुबह उनका फोन जिला अध्यक्ष के पास आया उन्होंने फोन पर जिलाध्यक्ष को बताया कि कुछ लोग जबरन उन्हें यहां से ले जाना चाहते हैं। राशिद मलिक ने बताया कि जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कंट्री इन होटल पहुंच गए। होटल पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी
मिली की कि उनकी पार्टी की प्रस्तावक होटल में नहीं है।

राशिद मलिक ने भाजपा कार्यकतार्ओं और पुलिस की मिलीभगत से रजनी खटीक को होटल से ले जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद समाजवादी कार्यकतार्ओं ने होटल को घेरकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और भाजपा पर प्रशासन व पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। लगभग 2 घंटे के हंगामे के बाद सपा कार्यकतार्ओं की जिलाधिकारी से बात की।