पर्यावरण के प्रति बेहद सजग रहना है जरूरी- पप्पू पहलवान - सरस जनवाद

पर्यावरण के प्रति बेहद सजग रहना है जरूरी- पप्पू पहलवान

Share

गाजियाबाद। जन्मदिन एवं अन्य खुशी के अवसरों पर भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी है एक बार फिर इसी क्रम में पप्पू पहलवान के द्वारा राधा कृष्णा पार्क मे डॉक्टर सुरेश कसाना जन्मदिन पर आम का पौधा भेट किया और वृक्षारोपण करके एक बड़ा सराहनीय प्रयास किया गया है। इस मौके पर अलग अलग तरह के आम, अमरुद, नीम, जामुन, फल के पेड़ लोगो के जन्मदिन पर लगाये गए हैं ।

महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने बताया की अगर क्षेत्र मे किसी भी बच्चे का जन्मदिन अथवा माता-पिता की विवाह वर्षगांठ निकट भविष्य में आ रही है। तो कृपया उस तिथि से उन्हें अवगत कराएं , पर्यावरण बचाने का ये एक प्रयास है की उन लोगों को जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ पर एक पौधा भेंट के रूप में दें , ताकि वह सज्जन उस पौधे अथवा वृक्ष का रोपण करें साथ में लोग भी सम्मिलित हो। इसी आशय से पर्यावरण भी बचेगा और वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी होगा । आज इस उपलक्ष्य पर राधा कृष्णा पार्क सोसाइटी के अध्यक्ष महकार कसाना,सुमित कसाना महासचिव देवेन्द्र चौहान,किरणपाल मावी,वार्ड अध्यक्ष भूषण लाल मुनीश कसाना दीपा नौटियाल सारिका राधा रावत सारिका अग्रवाल दीपिका शर्मा सुमन सती प्रेम त्यागी प्रतीक माथुर* मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे ।