कोरोना के खिलाफ: 90.4% कारगर नोवावैक्स,जानिए कब आएगी ये वैक्सीन - सरस जनवाद

कोरोना के खिलाफ: 90.4% कारगर नोवावैक्स,जानिए कब आएगी ये वैक्सीन

Share

नोवावैक्स और सीरम ने एक साल में कोरोना वैक्सीन के 200 करोड़ खुराक (एक महीने में 5 करोड़) तैयार करने का करार किया है. अगस्त में यह डील साइन की गई थी. सितंबर-दिसंबर तक खुराकों के मिलने की उम्मीद है. खुराक की संख्या जरूरत के हिसाब से आगे बढ़ाई जा सकती है अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स (Novavax) की बनाई वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल के नतीजे आ गए हैं. ये वैक्सीन कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ हल्के, मध्यम और गंभीर बीमारी में 90.4% कारगर पाई गई है. ऐसे में अब भारत सरकार जल्द ही नोवावैक्स के मजबूत अंतरिम डेटा के आधार पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute) को इसकी मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के रूप में जल्द काम शुरू करने के लिए कहेगी.