गाजियाबाद। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राज देवी चौधरी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने तय कर रखा है कि वह असत्य के सिवा कुछ नहीं बोलेगी।भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में छल-कपट की राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया। एक बयान में राजदेवी चैधरी ने कहा कि मंहगाई की मार से जनजीवन पूरी तरह से तबाह है।
डीजल-पेट्रोल की दरों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस पर भी भाजपा सरकार विद्युत दरे बढाने पर आमादा है। किसान घोर मुश्किल में फंसा है। किसानों के ऊपर तिहरी मार पड़ रही है। सानों पर कोरोना का कहर टूट पड़ा है। उच्च न्यायालय तक को कहना पड़ा है कि गांवों में चिकित्सा व्यवस्था राम भरोसे है। मंहगाई के कारण खेती के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो गई है तथा उसकी फसल की लूट रुक नहीं रही है। जनपदों से गेहूं खरीद में भारी अनिमितता हो रही है। किसान क्रय केन्द्रों पर गेहूं के लिए धक्के खा रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री को भी यह मानने के लिए विवश होना पड़ा कि गेहूं की सरकारी खरीद में घोर लापरवाही है और क्रय केन्द्र बंद होने की शिकायतें आम हैं। जिस सरकार के मंत्री को यह कहना पड रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस सरकार की हालत क्या होगी। भाजपा सरकार ने आज तक भी आम जनता के लिए कुछ नहीं किया है, सिर्फ जनता से झूठ बोलने का काम ही किया है।