
पुणे। अपराध शाखा ने जबरन वसूली मामले में छोटा राजन की भतीजी को वानोवरी से रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।वहीं पुलिस ने एक आरोपी को जबरन वसूली के मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। विशेष रूप से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 22 जनवरी को छोटा राजन और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली और आपराधिक साजिश के आरोप में चार नए मामले दर्ज किए गए थे।