
सिलीगुड़ी। भाजपा नेता उत्तर बंगाल में कोरोना से हो रही मौतों को रोकने में सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि शहर के सफदर हाशमी चौक पर प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना था कि उन्होंने नियमों को नहीं तोड़ा और धरनास्थल पर भीड़ भी नहीं थी। तृणमूल कांग्रेस के नेता गौतम ने नियमों को तोड़ने पर भाजपा नेताओं की आलोचना की। बता दें, पश्चिम बंगाल में रविवार से 15 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।