हर महीने होगी 5000 रुपये की कमाई, रोजाना 7 रुपये बचाकर - सरस जनवाद

हर महीने होगी 5000 रुपये की कमाई, रोजाना 7 रुपये बचाकर

Share

अगर आप भी इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं और महीने का 5000 रुपये पेंशन पाना चाहते हैं तो इस स्कीम को ले सकते हैं. 18 साल से ज्यादा और 40 साल की उम्र वाला कोई भी व्यक्ति इस स्कीम को ले सकता है. इस योजना के तहत कम से कम 20 साल तक निवेश जारी रखना होगा. सबसे जरूरी बात ये कि APY स्कीम के लिए आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए जो आधार से लिंक हो. SBI और निजी क्षेत्र के बैंक भी अटल पेंशन योजना (APY) के खाते खोल रहे हैं.

अटल पेंशन योजना (APY) सरकार की ओर से चलाई जा रही एक कामयाब पेंशन स्कीम है. इस स्कीम का संचालन इंश्योरेंस रेगुलेटर PFRDA करता है. ये स्कीम खासतौर पर असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए है. इस स्कीम पर पेंशन से जुड़े सभी फायदों के लिए भारत सरकार गारंटी देती है.

जैसा कि हमने बताया कि ये स्कीम असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए है, जिनकी कमाई ज्यादा नहीं होती, 60 साल के बाद उनका खर्च कैसे चलेगा यही सोचकर इस स्कीम को लाया गया है. इस योजना का लाभ वे लोग ही उठा सकते हैं, जो इनकम टैक्स स्लैब से बाहर हैं. अटल पेंशन योजना में न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 5000 रुपये हर महीने पेंशन मिलती है. अगर आप 18 साल के हो चुके हैं तो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं.

उम्र के हिसाब से इसमें निवेश की राशि अलग अलग होती है. जितना जल्दी आप निवेश शुरू करेंगे उतना ही कम आपको योगदान करना पड़ेगा. इसको ऐसे समझिए कि अगर आपने 18 साल में निवेश शुरू किया तो 5000 रुपये की मंथली पेंशन के लिए हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे यानी दिन का हुआ 7 रुपये. 30 साल में शुरू करते हैं तो 577 रुपये हर महीने देना होगा और अगर 39 साल के हैं तो 1318 रुपये हर महीने देने होंगे.

18 साल में निवेश शुरू करने पर
हर महीने योगदान 210 रुपये
सालाना योगदान 2520 रुपये
42 साल में योगदान 105840 रुपये
पेंशन 5000 रुपये महीना
नॉमिनी को मिलेंगे 8.5 लाख