कोविड-19 के चलते सरकारी तंत्र हो गया है फेल-सुनील शर्मा - सरस जनवाद

कोविड-19 के चलते सरकारी तंत्र हो गया है फेल-सुनील शर्मा

Share

गाजियाबाद। सपा नेता और प्रवक्ता सुनील शर्मा का कहना है कि इस समय सारा देश महामारी से लड़ रहा है हालात बहुत खराब है सरकारी तंत्र फेल हो चुका है। सरकार को सिर्फ इस समय चुनाव दिखाई दे रहा है।लोगों की पीड़ा नहीं अस्पतालों में जगह नहीं है श्मशान घाट भरे हुए हैं हर जगह वेटिंग चल रही है। कहीं ऑक्सीजन नहीं है, कहीं इंजेक्शन नहीं है कहीं बेड नहीं है। अजीब स्थिति में है। भारत बीमारी के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं, मृत्यु के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं।

सरकार का सारा ध्यान बंगाल चुनाव पर लगा हुआ है और प्रदेश सरकार का सारा ध्यान पंचायत चुनाव पर लगा हुआ है। लोग भी लापरवाह है आज भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। अपने साथ-साथ अपने परिवार की जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। पिछले 3 दिन से यह देखने में आया है। आपदा में अवसर ढूंढने वालों ने कालाबाजारी शुरू कर दी है। सभी वस्तुओं के रेटों में उछाल आ गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है परिवहन व्यवस्था में चल रहे ऑटो बीमारी को बढ़ावा दे रहे हैं किराए दुगने करने के पश्चात भी क्षमता से अधिक सवारियां ढो रहे हैं। यह सब पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है ऐसा नहीं है कि सब अपने कर्तव्य का पालन ना कर रहे हो।

हमें खुद जागरूक होना पड़ेगा क्योंकि सरकार के भरोसे पर कुछ नहीं हो सकता कोविड-19 नियमों का पालन हमें स्वयं ही करना है। मैं जनता से अपील करना चाहता हूं बहुत जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकले मास्क पहनकर ही बाहर निकले घबराए नहीं इच्छा शक्ति को मजबूत रखें हर रात के बाद सवेरा आता है यह जंग भी हम लोग जीतेंगे।