गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित कृष्ण इंटर कॉलेज के सामने बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शमशाद 50 वर्ष व शहनवाज लगभग 27 वर्ष का बताया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है जबकि कुछ लोगों ने बताया है कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे से पीड़ित पक्ष के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। वही अंतिम संस्कार में भी 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे। गौरतलब है कि थाना विजय नगर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सड़क हादसों में तेजी से वृद्धि हुई है। जहां देखा गया है कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं निर्धारित गति से अधिक तेजी से वाहन चलाने के चलते हुए हैं।