VDO परीक्षा रद्द होने पर प्रियंका का योगी सरकार पर तंज - सरस जनवाद

VDO परीक्षा रद्द होने पर प्रियंका का योगी सरकार पर तंज

Share

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती रद्द होने पर सरकार पर तंज कसा है और कहा कि इन भर्तियों के रद्द होने के बाद युवाओं की आंखों में अंधेरा छा गया है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि वीडियो -2018 की परीक्षा देकर युवाओं ने 2021 तक नियुक्ति का इंतजार किया। तारीख पर तारीख आती गई। नियुक्ति न मिली। हर नई तारीख एक पत्थर की तरह चोट करती थी।

उन्होंने आगे लिखा कि कल भर्ती निरस्त हो गई। इन युवा आंखों में अंधेरा छा गया। सीएम साहब के प्रचार में ही बहार है। मगर यूपी का युवा नौकरी से बाहर है।

गौरतलब है कि बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) की ओर से जारी ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी के पद पर भर्ती परीक्षा 2018 को रद्द कर दिया गया। इसके तहत कुल 1953 पदों पर भर्तियां होनी थी। इन भर्तियों के लिए 30 मई 2018 को नोटिफिकेश्न जारी किया गया था। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1,527 पद ग्राम पंचायत अधिकारी, 362 पद ग्राम विकास अधिकारी और 64 पद समाज कल्याण पर्यवेक्षक के लिए थे।