Coronavirus India Updates: करीब 97% लोग हुए ठीक, देश में बीते 24 घंटों में आए 12,689 मामले - सरस जनवाद

Coronavirus India Updates: करीब 97% लोग हुए ठीक, देश में बीते 24 घंटों में आए 12,689 मामले

Share

नई दिल्ली।  देश में कोरोना महामारी के हालात में तेजी से सुधार आ रहा है। एक तरफ देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब 97 फीसद हो गई है तो दूसरी ओर सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में इस दौरान 12,689 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 137 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 6 लाख 89 हजार 527 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 3 लाख 59 हजार 305 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में फिलहाल कोरोना के 1 लाख 76 हजार 498 एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 53 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है।