यूपी गाज़ीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने अपना सुरक्षा घेरा और मजबूत करा - सरस जनवाद

यूपी गाज़ीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने अपना सुरक्षा घेरा और मजबूत करा

Share

गाजियाबाद। यूपी गाज़ीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने अपना सुरक्षा घेरा और मजबूत करना शुरू कर दिया। दिल्ली पुलिस अब बॉर्डर पर सीमेंट के बेरीकेट्स की थ्री लेयर लगा रही है।जबकि दिल्ली पुलिस 26 जनवरी पर होने वाली किसानो की ट्रेक्टर परेड को लेकर अपनी व्यवस्था और भी अधिक मजबूत कर रही है। वही इस मौके पर आयोजित आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार एवं एडीजी राजीव सभरवाल सुरक्षा का जायजा लेने दिल्ली बॉर्डर पहुंचे।

जहां उन्होंने मीडिया से बात नहीं की लेकिन सारी व्यवस्था का बेहद बारीकी के साथ जायजा लिया। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है । वहीं किसानों ने भी हुंकार भरी है। अब देखना है कि आगामी 26 जनवरी को ऊंट किस करवट बैठता है। इस संबंध में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हर हालत में ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए किसानों ने व्यापक स्तर पर तैयारी कर ली है और किसी भी तरह से इसे टाला नहीं जा सकता।