मृतक की पहचान गांव निवासी राकेश राजभर (28) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंके जाने की आरोप लगाया है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि राकेश की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका गया है। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया और चक्काजाम कर दिया। इससे मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
राकेश की मां मनी देवी का करीब दो माह पहले निधन हो गया था। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व नीमा देवी से हुई थी। राकेश का छह माह का एक पुत्र भी है।
चोलापुर पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।————–
