डाक जीवन बीमा में तकनीकी बदलाव, 16 से 24 नवंबर तक बंद रहेंगे लेन-देन

Share

जगदलपुर, 14 नवंबर । डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा सेवाओं को अधिक आधुनिक, प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से नई बीमा प्रबंधन समाधान प्रणाली लागू की जा रही है। इस तकनीकी बदलाव के चलते 16 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक डाक जीवन बीमा से संबंधित सभी प्रकार के लेन-देन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवधि मेंपॉलिसी का प्रीमियम भुगतान सहित अन्य संबंधित वित्तीय लेन-देन नहीं किए जा सकेंगे। ऐसे में विभाग ने सभी पॉलिसीधारकों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपना बकाया बीमा प्रीमियम 15 नवंबर 2026 तक जमा कर दें। डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन पॉलिसी धारकों के लिए 15 नवंबर तक प्रीमियम जमा करना संभव नहीं होगा, वे नई प्रणाली के माध्यम से 25 नवंबर 2026 से सेवाएं दोबारा शुरू होने के बाद अपना प्रीमियम जमा कर सकेंगे। नई प्रणाली लागू होने से डाक जीवन बीमा सेवाओं के प्रबंधन को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य पॉलिसीधारकों को बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराना तथा बीमा संबंधी कार्यों को अधिक सुचारु बनाना है।