गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी ने की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Share

देहरादून, 10 नवंबर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से गौ पूजा की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारतीय संस्कृति की आस्था एवं कृतज्ञता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। गोवर्धन पूजा प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने तथा सभी जीवों के प्रति करुणा और संवेदनशीलता का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं संरक्षण के साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी सभी का सामूहिक दायित्व है।