तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

Share

कोंडागांव , 03 नवंबर । कोंडागांव जिले की काेतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बम्हनी हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लोहे की धारदार तलवार लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 279 अशोक कुमार मरकाम एवं आरक्षक क्रमांक 431 बेदराम चंदेल की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपित बदमाश शिवा शील, पिता धनंजय शील, उम्र 22 वर्ष, निवासी तहसीलपारा एवं गुलशन बघेल, पिता सैमसंग बघेल, उम्र 24 वर्ष निवासी भेलवापदर पारा काे आज मंगलवार काे गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक नग लोहे की धारदार तलवार, कुल 02 नग तलवार जप्त की गई।

आरोपितों का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर थाना कोंड़ागांव में अपराध क्रमांक 351/2026 एवं 352/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपितों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है। कार्यवाही उपरांत दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 279 अशोक कुमार मरकाम एवं आरक्षक क्रमांक 431 बेदराम चंदेल एवं साइबर सेल से प्र.आर. अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आर. संतोष कोड़ोपी, चंदन शोरी, बिरजू सोरी का याेगदान रहा।