गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 16 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। पिछले कुछ दिनों से हिसार
का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, लेकिन गुरुवार को यह गिरकर
25.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 9.2 डिग्री
सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि यह सामान्य से 8.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान
20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट से मौसम में ठंडक बढ़ गई।
सुबह हुई बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति
बन गई। जिंदल चौक और 12 क्वार्टर रोड सहित कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में पानी
जमा होने से राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह कीचड़
फैलने से भी आवागमन प्रभावित हुआ। अचानक बदले मौसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर
धान की कटाई और खरीद के सीजन के बीच हुई बारिश ने किसानों की चिंता
बढ़ा दी है। हिसार और हांसी की अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखी धान की फसल
भीग गई। इससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने और किसानों को नुकसान होने की आशंका है।
किसानों के लिए अब फसल को सुखाने और सुरक्षित रखने की चुनौती बढ़ गई है।
