एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपित गिरफ्तार

Share

हरिद्वार, 01 अक्टूबर । कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान आरिफ पुत्र शरीफ निवासी सलेमपुर, रानीपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बहादराबाद कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया।