आगरमालवा, 21 सितंबर । कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत 23 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में आएंगे। अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल गेहलोत जिले के नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। आगरमालवा प्रवास के बाद थावरचंद गेहलोत उज्जैन जिले के नागदा के लिए रवाना होंगे।