मुखिया प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता पर फायरिंग,बाल-बाल बचे

Share

अररिया 02 सितम्बर।फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के मुखिया रबीन खातून के पति एवं मुखिया प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर बाइक सवार तीन युवक हथियार के साथ पहुंचकर जानलेवा हमला किया।जिसमें वह बाल बाल बच गए।बदमाशों ने मुखिया प्रतिनिधि पर फायरिंग की,लेकिन गोली मिसफायर हो गई।जिसके कारण वह बच गया।बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आया था और हाथ में पिस्टल लहराते हुए आया और गोली चलाने के बाद स्थानीय कुछ लोगों ने बदमाश को भगवा दिया और बदमाश फिर उसी मोटरसाइकिल पर हथियार लहराते हुए भाग निकला।

मौके पर फारबिसगंज एसडीपीओ, थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घटना में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लेने की बात कही।हालांकि मामले में पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है।जानकारी के अनुसार,पुलिस ने बदमाश युवक को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया था और वहां जमा भारी भीड़ उसे मारने के लिए उतारू थी।किसी तरह पुलिस आरोपित युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ थाना लेकर गई।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सुबह करीबन साढ़े नौ बजे फारबिसगंज कॉलेज चौक से डीएसपी आवास की ओर जाने वाली नहर कॉलोनी वाली सड़क पर दो ट्रक घुसा दिया था।छोटी सड़क पर दो दो ट्रक घुसा देने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई थी,जिसके कारण निजी विद्यालयों के कई स्कूल वैन सहित अन्य लोग जाम में फंसे थे।उसी को क्लियर करवाने के लिए मुखिया प्रतिनिधि काफिल अंसारी मौके पर पहुंचे और ट्रक चालकों को एक साथ दो दो ट्रक घुसाने पर सवाल किया तो ट्रक चालक ने फोन पर बात कर हथियार से लैस तीन युवकों को मियांहाट से बुला लिया।तीनों युवक आकर मुखिया प्रतिनिधि से उलझने लगे और इसी क्रम में एक युवक पिस्टल से उसके ऊपर गोली चला दी।लेकिन संयोग से गोली मिसफायर हो गई,जिसमें मुखिया प्रतिनिधि बाल बाल बच गए।इतने में लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी,जिसको देखते बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से मियांहाट की ओर भाग निकले।

सूचना पर मौके पर फारबिसगंज प्रभारी एसडीपीओ पंकज कुमार के साथ थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस अधिकारी और बलों के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए एक आरोपी को पकड़ा।लेकिन भीड़ आरोपी युवक की पिटाई को आतुर थे।भीड़ ने बदमाश के साथ पिटाई की माहौल बिगड़ता देख पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ से निकालकर सुरक्षित थाना लेकर गई।मौके से मिसफायर खोखा भी बरामद किया गया है।घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।