घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी दर्ज

Share

नई दिल्ली, 30 अगस्त । सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है। चांदी के भाव में आज सांकेतिक तेजी दर्ज की गई है। देश के ज्यादातर हिस्सों में सोना आज 2,660 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली उछाल दर्ज की गई है।

भाव में बदलाव होने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 4,850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 4,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चांदी भी पिछले सप्ताह के कारोबार में सस्ता हो गया। कीमत में आई कमजोरी के कारण आज की सांकेतिक तेजी के बावजूद चांदी का भाव साप्ताहिक आधार पर पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,58,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,58,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,45,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।