एक युवक को पवन के पास से भागते हुए देखा, जिससे कुछ देर पहले उसकी कहासुनी हुई थी।
पवन की छाती पर चाकू से वार किया गया था और मौके पर काफी खून बह रहा था। आसपास मौजूद
लोगों और एक ऑटो चालक ने घायल पवन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसकी
मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी मंदीप पुलिस टीम के साथ
सिविल अस्पताल पहुंचे। डीएसपी कमलजीत ने भी देर रात अस्पताल पहुंचकर परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों
से घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि करीब चार-पांच दिन पहले पवन का किसी
व्यक्ति से विवाद हुआ था। पुलिस इस विवाद को भी हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। परिजनों
के बयान के आधार पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आरोपियों की पहचान
और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पवन
रंग-पेंट कंपनी में सेल्समैन था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह तीन बहनों का
भाई था। पवन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। जवान बेटे की हत्या की खबर के बाद सिविल
अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, पुलिस का दावा है कि कैमरी रोड पुल के नजदीक शराब ठेके पर कहासुनी में
युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मात्र तीन घंटे में काबू
कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।