पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “हरियाली तीज महोत्सव

Share

हल्द्वानी , 16 अगस्त । पुलिस परिवार की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी स्थित मधुबन वाटिका में हरियाली तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नैनीताल पुलिस परिवार की महिला कर्मियों, गृहणियों और बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम की अनूठी शुरुआत की गई।

इस दौरान कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से हरे-भरे पौधे भेंट कर किया गया, जो पर्यावरण के प्रति नैनीताल पुलिस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। साथ ही श्रृंगार स्वरूप गजरा भी लगाया गया।महोत्सव का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मीनाक्षी जोशी, डॉ. रश्मि पंत, उर्मिला पींचा, निर्मला पंत, डॉ0 प्रभा पंत आदि माैजूद रही। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियाेगिताएं भी आयाेजित की गई।