नैनीताल, 14 अगस्त । कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया।
शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय नैनीताल में चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक केके अग्रवाल ने दीपक रावत से भेंट कर मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इस दौरान आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपचार सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा विभागीय कार्यों में प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।